Tuesday 16 May 2017

नहाते हुए एक लड़की की बना ली वीडियो क्लिप फिर क्या हुआ

लखीमपुर खीरी-नहीं रोक पाया अपने आप को ,नहाते हुए एक लड़की की बना ली वीडियो क्लिप फिर क्या हुआ

जानकारी के अनुसार, शहर की एक कालोनी में एक 17 वर्षीय लड़की अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी। इसी बीच एक लड़का ईंटों के सहारे बाथरूम के पीछे स्थित खिड़की तक पहुंच गया। उसने खिड़की के दरवाजों को खोला और मोबाइल से उसकी नहाते हुए वीडियो क्लिपिंग बनाने लगा। कुछ देर तक उसने वीडियो क्लिपिंग बनाई। इस बीच कुछ खटपट की आवाज होने पर लड़की को शक हुआ। उसने जब खिड़की की ओर देखा तो पाया कि कोई मोबाइल से उसकी वीडियो क्लिप बना रहा है। यह देखते ही लड़की ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
आरोप है कि वीडियो बना रहे लड़के ने खिड़की से ही एक डंडे से उस पर वार कर दिया और वहां से भाग निकला। इधर, शोरगुल होने पर घर के लोग आ गए। वहीं बाहर से भी लोग उत्सुकतावश जमा हो गए। लड़की कपड़े पहनकर बाहर निकली और अपने परिजनों को मामले से अवगत कराया। जब बाहर खड़े लोगों को पता चला तो उन्होंने आक्रोश जताते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। कई लोगों से बातचीत की गई लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। तब लड़की का भाई सदर कोतवाली पहुंचा और कोतवाल नागेश कुमार मिश्र को अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि परिवार बनाई गई क्लिप का दुरुपयोग करने की बात से डरा हुआ है।इस बावत सदर कोतवाल नागेश कुमार मिश्र ने बताया कि पीडि़ता के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसके गिरफ्तार किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment